पहले तो अपने दिल की रज़ा जान जाइये

पहले तो अपने दिल की रज़ा जान जाइये
फिर जो निगाहे यार कहे मान जाइये

(रज़ा : approval; निगाहे यार : eyes of the beloved)

पहले मिज़ाजे राहगुज़र जान जाइये
फिर गर्दे राह जो भी कहे मान जाइये

(मिज़ाजे राहगुज़र : nature of the pathway; गर्दे राह : dust of the path)

कुछ कह रही है आपके सीने की ढड़कनें
मेरी सुनें तो दिल का कहा मान जाइये

एक धूप सी जमी है आँखों के आस-पास
ये आप हैं तो आप पे क़ुर्बान जाइये

शायद हुज़ूर से कोई निसबत हमें भी हो
आँखों में झाँक कर हमें पहचान जाइये

(निसबत : relation, affinity)

क़तील शिफ़ाई

3 Responses to “पहले तो अपने दिल की रज़ा जान जाइये”

  1. Adnan Says:

    Another great blog. Mohib bhai, that’s really wonderful. Jagjit Singh has done so much in popularising Urdu language and Urdu literature (poetry). Devanagari rasm-ul-Khat se reach boh’t baRh jaati hai. Inshallah this blog of yours also will attract huge traffic.
    Adnan

  2. Mohib Says:

    इतने दिनों के बाद हिन्दी में लिखते हुये काफी अच्छा लग रहा है. आपकी हौसला अफ़ज़ाई के लिये ममनून हूँ.

  3. yogesh gupta Says:

    vaah..maja aa gay

Leave a Reply