जब कभी तेरा नाम लेते है
Tuesday, August 22nd, 2006जब कभी तेरा नाम लेते है
दिल से हम इन्तिक़ाम लेते है
(इन्तिक़ाम : revenge)
मेरे बरबादियों के अफ़साने
मेरे यारों के नाम लेते है
(अफ़साने : tales, stories)
बस यही एक जुर्म है अपना
हम मोहब्बत से काम लेते है
(जुर्म : crime)
हर कदम पर गिरे मगर सीखा
कैसे गिरतों को थाम लेते है
हम भटककर जुनूँ की राहों मे
अक़्ल से इंतिकाम लेते है
(जुनूँ : frenzy, madness; अक़्ल : mind, intellect)
सरदार अंजुम